*जालंधर, 11 अप्रैल 2026।* पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी का हालचाल जानने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पंजाब भाजपा के पंजाब प्रधान पंजाब सुनील जाखड़ आज सुशील रिंकू के घर पहुंचे। उन्होंने सुशील रिंकू से मिलकर माता जी का हालचाल जाना।

पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग उनका हाल-चाल जानने के लिए घर पहुंचे।

इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ ने सुशील रिंकू के आवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और पुष्पा देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की

इस मौके पर मंजीत सिंह टिट्टू, तरविंदर सोई. मंदीप बख्शी, अजय बब्बल, दर्शन भगत, अमित संधा, राजिंदर कुमार बिल्ला, सचिन सरीन, विजय लोच बाबा, राकेश कनौजिया, दविंदर भारद्वाज, राकेश शर्मा, रविंदर मेहंदीरत्ता, राज कुमार काला, शाम लाल बिट्टू, वासु छिब्बर, सोनू चौहान, हरजीत सिंह बब्बू , कंवर सरताज, हरीश ढल्ल, तरसेम थापा, मनीष बल, दिनेश कुमार बब्लू , अजय ठाकुर, ओम प्रकाश, जोगिंदर पाल बब्बी, डिंपल भगत, अशोक सरीन हिक्की, सुभाष भगत, मुनि लाल जी, मनोहर लाल भगत, दीपक मखीजा, दीप मुधर, किरण भगत, सुमन राणा भी मौजूद थे।