फगवाड़ा : जानकारी के अनुसार गोराया-फगवाड़ा नेशनल हाईवे-44 पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर दूसरी साइड में जाकर टाटा 407 टिपर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा इतना भीषण था कि कार और टिपर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि युवक फगवाड़ा से गोराया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर पार करते हुए टाटा 407 टिप्पर से जोरदार भिड़ंत हो गई।