फिरोजपुर: फिरोजपुर में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए डाले गए वोटों की गिनती लगातार जारी है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ब्लॉक समिति जीरा की 19 सीटों पर आगे चल रही है।इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी ब्लॉक समिति मक्खू की 15 में से 15 सीटों पर आगे चल रही है। पंचायत समिति जीरा के जोन नंबर 5 लहुके कलां जीरा से कांग्रेस कैंडिडेट लवप्रीत कौर 655 वोटों की बढ़त के साथ जीत गई हैं।