जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान अभिषेक भनोट से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
माँ बगलामुखी धाम में आयोजित दिव्य हवन-यज्ञ के पावन अवसर पर प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने प्रभु भक्तों को हनुमान जयंती की हार्दिक बधाइयाँ देते हुए हनुमान चालीसा की प्रारंभिक चौपाइयों का गूढ़ आध्यात्मिक रहस्य बड़े ही भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि ये चौपाइयाँ केवल शब्द नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला दिव्य ज्ञान हैं, जिन्हें महान संत गोस्वामी तुलसीदास ने रचा।
प्रवचन में उन्होंने *‘‘श्रीगुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारि’’* चौपाई का अर्थ समझाते हुए कहा कि मन एक दर्पण के समान है, जो अहंकार, क्रोध, लोभ और मोह की धूल से ढका हुआ है। जब तक यह मन शुद्ध नहीं होगा, तब तक ईश्वर का सच्चा स्वरूप दिखाई नहीं देता। इसलिए गुरु की शरण में जाकर मन को निर्मल करना आवश्यक है।
इसके पश्चात उन्होंने *‘‘बरनऊँ रघुवर बिमल जसु, जो दायक फल चारि’’* का अर्थ बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का स्मरण हमें धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—चारों पुरुषार्थ प्रदान करता है। आज हर व्यक्ति सुख, शांति और समृद्धि चाहता है, और प्रभु श्रीराम का नाम इन सभी इच्छाओं को पूर्ण करने की शक्ति रखता है।
*‘‘बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार’’* पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जहाँ मनुष्य अपना अहंकार त्याग देता है और विनम्र होकर हनुमान जी का स्मरण करता है। वर्तमान युग में अहंकार ही सबसे बड़ी बाधा है, जो हमें भगवान से दूर कर देता है।
प्रवचन के अंत में *‘‘बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार’’* चौपाई का भावार्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि यह जीवन की सबसे सुंदर प्रार्थना है जिसमें शक्ति, विवेक, ज्ञान और दुखों से मुक्ति की कामना की जाती है। यदि इस भाव से प्रार्थना की जाए, तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित है।
अंत में उन्होंने इन चौपाइयों से मिलने वाली तीन अमूल्य शिक्षाओं को रेखांकित किया (1) बिना गुरु के ज्ञान अधूरा है। (2) जो झुकता है, वही आगे बढ़ता है। (3) सच्चे मन से की गई भक्ति हर संकट को दूर कर देती है।

इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज, सरोज बाला, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार , प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल,,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी,उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता, अवतार सैनी, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।