दिल्ली: भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया है. केंद्रीय बजट 2026 में ऐलान करते हुए बांग्लादेश को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती कर दी है. बांग्लादेश को भारत से मिलने वाली आर्थिक मदद अब आधी हो गई है. वहीं मालदीव को दी जाने वाली आर्थिक मदद भी 8 प्रतिशत घटा दी है, लेकिन नेपाल, भूटान, मॉरीशस और श्रीलंका को दी जाने वाली आर्थिक मदद में इजाफा किया है. चाबहार प्रोजेक्ट के लिए ईरान को भी फंड नहीं दिया हैबता दें कि पहले भारत की ओर से बांग्लादेश को 120 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलती थी, लेकिन बजट 2026 में इस फंड को घटाकर 60 करोड़ कर दिया गया है. इस कटौती को शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बनी युनूस मोहम्मद की सरकार के कारण बांग्लादेश से रिश्तों में आई खटास का परिणाम माना जा रहा है. इसके अलावा मालदीव की आर्थिक मदद में 8 प्रतिशत की कटौती करके रकम 550 करोड़ की गई है, जबकि 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके 550 करोड़ की गई थी.अफगानिस्तान को पहले वाली ही 150 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी, वहीं म्यांमार को दी जाने वाली मदद में भी 14 प्रतिशत की कटौती करके फंड की रकम को 300 करोड़ रुपये किया गया है. वहीं भारत ने अपने कुछ मित्र देशों के लिए फंड को बढ़ाकर 5686 करोड़ रुपये कर दिया है, जो साल 2025 के बजट अनुमान 5483 करोड़ रुपये से 4 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं आर्थिक मदद के लिए इएस इस बार दिया गया फंड साल 2025-26 के संशोधित अनुमान 5785 करोड़ रुपये से कम है.