दिल्ली: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड फिर दस्तक दे सकती है, क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है, जिसका असर 10 राज्यों पर देखने को मिलेगा। IMD ने 3 दिन बार मौसम बदलने का अलर्ट दिया है, क्योंकि 8 फरवरी की रात को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और एक पश्चिमी विक्षोभ पहले से एक्टिव है।IMD के अनुसार, दोनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 राज्यों में बारिश होने और 3 राज्यों में कोहरा छाने की संभावना है। वहीं दिल्ली में भी बादल बरस सकते हैं, जिसके चलते सुबह-शाम गलन वाली ठंड यानी ठिठुरन से लोग कांप सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है और उत्तराखंड में पाला पड़ने के आसार है यानी इस बार फरवरी का महीना भी ठंड सहते हुए बीतेगा।मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर एक्टिव है। वहीं पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के ऊपर 125 समुद्री मील प्रति घंटा की स्पीड से जेट स्ट्रीम चल रही है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके असर से आधे देश का मौसम फिर से बदलेगा।