जालंधर: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश कार्यालय के बाहर ग्रेनाइट हमला किया गया यह बहुत ही शर्मनाक और कायरता पूर्ण है हाल ही में होशियारपुर के एक गांव में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना हुई थी और आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ग्रेनाइट से हमला पंजाब सरकार की कारगुजारी का परिणाम है कि किस तरह से प्रदेश में आम आदमी की सरकार चल रही है जिस तरह से प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर यह हमला हुआ है जिससे कि इस बात का पता लगता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कितनी कमजोर है और हमलावर कितने ताकतवर है भगवंत मान की सरकार हर मोर्चे पर असफल हो रही है और भारतीय जनता पार्टी दिन प्रतिदिन पंजाब में मजबूत होती जा रही है इसी बात की घबराहट भगवंत मान सरकार के चेहरे पर साफ नजर आ रही है इस कायरता पूर्ण कार्य के लिए पूरी तरह से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है । बीजेपी पंजाब आईटी विभाग के सहसंयोजक रजनीश सहगल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्य करता निडर है उसे किसी भी तरह डराया धमकाया नहीं जा सकता और पंजाब की शांति को भंग करने वालों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी और आम आदमी पार्टी की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी।