जालंधर: अलग-अलग स्कूलों के पेरेंट्स ने सिख तालमेल कमेटी के दफ़्तर में जाकर बताया है ।कि आने वाले दसवीं और बारहवीं क्लास के बोर्ड परीक्षाओं को लेकर स्कूलों में रोल नंबर जारी करते समय कई तरह की हिदायतें दी जा रही हैं। इन हिदायतों में परीक्षा सेंटर में घड़ी, मोबाइल फोन, चेन, बेल्ट वगैरह न लाने और कड़ा न पहनने को कहा जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, सतपाल सिंह सिद्दीकी और तजिंदर सिंह संत नगर ने एक बयान में कहा है। की कड़ा सिख धर्म का एक अहम हिस्सा है और पांच चिन् में से एक है। इसलिए सिख बच्चों से कड़ा उतारने को कहना उनकी धार्मिक भावनाओं से जुड़ा एक संवेदनशील मामला है।उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करना ज़रूरी है, लेकिन धार्मिक पहचान से जुड़े चिन को लेकर संवेदनशीलता रवैया अपनाया जाना चाहिए। कमेटी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी ,कि अगर बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी स्टूडेंट का कड़ा उतरवाया गया या इस बारे में जबरदस्ती की गई, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिख तालमेल कमेटी ने इस मामले में जिला प्रशासन से तुरंत सफाई देने और स्कूल मैनेजमेंट को सही गाइडलाइन देने की मांग की है, ताकि स्टूडेंट्स की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके, और बोर्ड परीक्षा शांति और आसानी से हो सकें। इस मौके पर गुरविंदर सिंह नागी,गुरदीप सिंह (कालिया कॉलोनी), गुरविंदर सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह बग्गा, हरपाल सिंह (पाली चड्डा), गुरविंदर सिंह नागी, अरविंदर सिंह बबलू, प्रभजोत सिंह, लखबीर सिंह लकी, हरप्रीत सिंह सोनू, आदि मौजूद थे।