
ब्राज़ील: ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में मंगलवार को पुलिस द्वारा चलाए गए एक बड़े संगठित अपराध विरोधी अभियान के दौरान खूनी संघर्ष छिड़ गया। इस भीषण ऑपरेशन में चार पुलिस अधिकारियों समेत 64 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह बड़ी छापेमारी मुख्य रूप से क्षेत्र में बढ़ते खतरनाक ड्रग तस्करी गिरोह ‘कोमांडो वर्मेलो’ के विस्तार पर लगाम लगाने के लिए की गई थी। अधिकारियों ने बताया है कि अब तक 81 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।रियो की राज्य सरकार और पुलिस के अनुसार इस विशाल अभियान की योजना एक साल पहले ही तैयार कर ली गई थी। इस ऑपरेशन में 2,500 से अधिक सैन्य और नागरिक पुलिसकर्मी शामिल थे।सैन्यकर्मियों ने जब तस्करों द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों को घेरा और प्रवेश किया तो अचानक उन पर फायरिंग शुरू हो गई जिसके बाद यह भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। अधिकारियों के मुताबिक अभियान अभी भी जारी है और हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। कार्रवाई के दौरान अब तक 42 राइफलें भी जब्त की गई हैं।