जालंधर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने कहा कि विधान सभा चुनाव में किसानों ने जिन उमीदों के साथ आप पार्टी का समर्थन किया था, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बंनने के बाद वह किसानों और पंजाब वासिओं की उमीदों पर खरा नहीं उतर पाई है और लोग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है। भगवंत मान की आप सरकार ने किसानों के साथ भी धोखा किया है। किसान बारिश और कीटों के हमले से फसल को हुए नुकसान के चलते यहां हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे को लेकर किसान मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के पास लगातार पिछले काफी दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भगत ने कहा कि पंजाब के 42 विभागों के लगभग 850 कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है । प्रशासनिक कार्यालयों के अलावा स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य कई विभागों में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। सुविधा केंद्रों में भी कामकाज लगभग 65 प्रतिशत कम हो गया है। इस मामले को लेकर आप सरकार मूकदर्शक बने हुए हैं जबकि आम जनता की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मोहिंदर भगत ने कहा कि भगवंत मान की आप सरकार नाकाम साबित हुई है। पंजाब की जनता आगामी नगर निगम चुनाव में आप पार्टी को मुँह नहीं लगाएगी। इस अवसर पर प्रिंस,रवि और सतपाल मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।