Sliderपंजाब

रेलगाड़ी छोड़ बसों में सफर करने के लिए मजबूर हो रहे यात्री

जालंधर: रोजाना विभिन्न ट्रेनें 3-4 घंटे से लेकर 6-7 घंटे तक देरी से पहुंच रही है। इसके चलते कई यात्री निराश होकर बसों में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं। पिछले दिनों के दौरान देखने में आया है कि पंजाब में आने वाली कई ट्रेनें 12 घंटे तक की देरी से स्टेशनों में पहुंच रही है जिससे यात्रियों को बेहद दिक्कतें पेश आ रही है। इसी क्रम में आज कई ट्रेनें 12 घंटे व इससे अधिक लेट रही हैं जिसके चलते यात्रियों को खासी दिक्कतें पेश आई। रिपोर्ट के मुताबिक जयनगर से आने वाली 14673 शहीद एक्सप्रैस पौने 3 घंटे लेट रहते हुए शाम 5.53 पर कैंट पहुंची। डा. अम्बेडकर नगर से आने वाली मालवा एक्सप्रैस 12919 लगभग 3 घंटे लेट रहीवहीं 12715 सचखंड एक्सप्रैस करीब 12 घंटे की देरी के साथ सुबह 8 बजे के करीब सिटी स्टेशन पर पहुंची जबकि अमृतसर से आते समय 12716 भी 12 घंटे की देरी के साथ जालंधर स्टेशन पर पहुंची। जम्मूतवी जाने वाली 12413 पूजा सुपरफास्ट अपने तय समय से लगभग 12 घंटे लेट रही और दोपहर 3 बजे कैंट स्टेशन पर आई।

Related Articles

Back to top button