जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के सचिव अजय चोपड़ा शहर में लगातार तिरंगा बांट रहे हैं। इससे लोगों में देशभक्ति का जुनून बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज अजय चोपड़ा ने घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत जिमखाना क्लब के सेक्ट्ररी संदीप बहल, जॉइंट सेकट्ररी सौरभ खुल्लर सहित निमित सोनी, जे.डी.प्रिंटर आदि कोतिरंगा वितरित किया।
इस अवसर पर  चोपड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जब भारत अपने अमृत काल में प्रवेश करने जा रहा है, तब हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भारत और उसके लोगों की महान यात्रा का स्मरण करना और बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होना है। यह अभियान हमें देशभक्ति की प्रतिज्ञा को पुन: स्मरण करने और आगे की यात्रा में अपने संकल्प को दृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
चोपड़ा ने कहा कि तिरंगे में मौजूद अशोक चक्र धर्मचक्र का प्रतिनिधित्व करता है। यह कर्तव्य का पहिया है। यह चक्र हमें एक नागरिक के रूप में राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। यही धर्मचक्र हमें शुद्ध पर्यावरण के लक्ष्य को पूरा करने वाले विकास माडल के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में योगदान करने के हमारे संकल्प की भी याद दिलाता है। श्री चोपड़ा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने का एक अभियान है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या प्रदर्शित करके जन आंदोलन में बदल दें।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।