जालंधर 9 सितम्बर (नितिन कौड़ा )भाजपा मानवाधिकार सेल की प्रदेश सह सयोजक आरती राजपूत ने भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलू और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ से विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ अश्विनी कुमार और रूपेश धवन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब की मौजूदा राजनीतिक हालातो के बारे में चर्चा की। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रदेश में मानवाधिकार सेल के विस्तार के बारे में विस्तृत जानकारी उनके साथ सांझा की। आरती राजपूत ने आश्वासन दिया कि पंजाब में भाजपा मानव अधिकारों का हनन नहीं होने देगी।उन्होंने कहा कि इसके लिए वह निरंतर निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा भविष्य में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे पूरी तन्मयता से निभाने की कोशिश करेगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।