अमृतसर : सूत्रों से पता चला है की  पंजाब भाजपा एस. सी मोर्चा  के महासचिव  को जंडियाला गुरु में गोली मार दी गई। भारतीय जनता पार्टी के एस.सी मोर्चा के जनरल सैक्रेटरी बलविंद्र गिल पर जानलेवा हमला होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई हैं, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी जुगराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस मौके पर है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पनप गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों उनके घर के बाहर लगी घंटी बजाई और जैसे ही भाजपा नेता बलविंदर गिल ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने उनके चेहरे पर गोली मार दी।। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से भाग निकले।  पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगालने में लगी है ताकि हमलावोरं का कोई सुराग लगाया जा सके। यह घटना तब हुईं हैं जब पंजाब के  जालंधर मे उप चुनाव हो रहे है ,भारतीय जनता पार्टी हर मच  पर राज्य में सुरक्षा का मुदा उठती  रही है

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।