
जालंधर: देशभर में ट्रेड यूनियनों द्वारा दी गई भारत बंद की कॉल दी गई है, जिसका सीधा असर पंजाब पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि पंजाब में बंद की स्थिति को लेकर अभी तक स्पष्टता नहीं बन पाई है, लेकिन कई जिलों से ऐसी रिपोर्टें सामने आ रही हैं जिनमें बैंकिंग सेवाओं, बस सेवाओं और सरकारी दफ्तरों के बंद रहने की संभावना जताई जा रही है।जानकारी अनुसार पंजाब में 2 किसान यूनियनों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि बाजार बंद नहीं किए जाएंगे। उनका कहना है कि बंद का मकसद आम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाना है। वहीं, सरकारी बस सेवाओं के संबंध में फैसला आज होने वाली मीटिंग के बाद ही लिया जाएगा। वैसे बस कर्मचारियों ने पहले से ही हड़ताल की घोषणा की है तथा कल भी हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके चलते बस सेवाओं पर कल भी असर पड़ने की संभावना है।बता दें कि देश के कई किसान संगठनों, इंप्लाइज यूनियनों, ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का ऐलान किया गया है। ये कॉल लेबर कानूनों में किए गए बदलाव के चलते दी गई है। वहीं पंजाब की किसान जत्थेबंदियों ने भी इस भारत बंद का समर्थन किया है। भारत बंद के चलते संभावना जताई जा रही है कि पंजाब में भी बैंकिंग सर्विस ठप्प रह सकती हैं। वहीं रोडवेज वर्कर, आशा वर्कर या कुछ आंगनबाड़ी वर्कर प्रदर्शन कर सकते हैं। कुछ कारखाने या फैक्टरियों के वर्कर भी इस प्रदर्शन में भाग ले सकते हैं। वहीं कुछ दफ्तरों के सरकारी कर्मचारी भी ये प्रदर्शन कर सकते हैं। पंजाब में जालंधर, पटियाला, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, बरनाला और नवांशहर में स्कूल और बाजार खुले रहने की संभावना है, यहां पर बंद का कोई असर नहीं देखने को मिलेगा, हालांकि बैंकिंग सर्विस पर कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। वहीं मोगा में केवल दुकानें बंद, जबकि स्कूल खुले रहेंगे। संगरूर में पूर्ण बंद की खबर सामने आई है। हालांकि जालंधर और लुधियाना में मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है, यानी कुछ जगह सेवाएँ प्रभावित हो सकती हैं तो कुछ जगह जनजीवन सामान्य रहेगा।