
दिल्ली:पूरे उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस् कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के 22 राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों को फ्रीजर बना दिया है जिससे राजस्थान से लेकर बिहार तक लोग कांपने को मजबूर हैं।राजस्थान के कई जिलों में रात का पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। सीकर में न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों में खेतों और गाड़ियों के ऊपर पाला जमने की खबरें आ रही हैं। चूरू, झुंझुनूं और नागौर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 30°C के काफी नीचे बना हुआ है।यूपी में ठंड के साथ-साथ कोहरे ने सबसे ज्यादा मुसीबत खड़ी की है। प्रदेश के 50 से ज्यादा शहरों में सुबह के समय दृश्यत शून्य रही। खराब विजिबिलिटी के कारण 100 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। कई दिनों से धूप न निकलने के कारण कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं।