दिल्ली: देश में मौसम एक बार फिर अपनी करवट बदलने वाला है। जहां एक ओर उत्तर भारत के मैदानी इलाके कड़ाके की ठंड और शीतलहर का सामना कर रहे हैं वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अब 5, 6 और 7 फरवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बारिश के साथ-साथ धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। 2025 में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूटने के बाद 2026 की शुरुआत भी कुछ इसी तरह के मौसमी खेल के साथ हो रही है।केरल और तमिलनाडु में मानसून के बाद भी बादलों का बरसना जारी है। यहां 5 से 7 फरवरी के बीच भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तेज हवाओं के प्रति सचेत रहने को कहा है। राज्य के कई जिलों में जमकर बादल बरसेंगे। बारिश के साथ-साथ धूलभरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है।