शभर में गर्मी का कहर जारी है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। हाल ही में, 27 मई को दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान ने 48 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार कर लिया। आने वाले दिनों में भी लू से राहत मिलने की संभावना कम है। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को सीजन का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिल्ली में रविवार को अब तक का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का पहला लू का दिन था।
सोमवार को मुंगेशपुर मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। यहां न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। पालम में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था।आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, नजफगढ़ और मुंगेशपुर में अधिक तापमान होने का कारण ये है कि ये इलाके शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित हैं। इसके अलावा, हवा की दिशा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पश्चिम से चलने वाली हवा पहले इन क्षेत्रों को प्रभावित करती है, जिससे यहां तापमान तेजी से बढ़ता है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।