
जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में श्री शनिदेव महाराज जी का सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान रंजू जोशी एवं बावा जोशी से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम में आयोजित दिव्य हवन यज्ञ के पावन अवसर पर प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने उपस्थित मां भक्तों को अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्रभु भक्ति से जुडऩा है, तो शरीर (काया) को साधना की मुद्रा में लाना होगा, तभी सच्चे भक्ति-आनंद की अनुभूति संभव है।
उन्होंने बताया कि मानव जीवन का उद्देश्य धर्म के मार्ग पर चलना होना चाहिए। मनुष्य को भगवान, धर्म, शास्त्रों और महापुरुषों के साथ कभी छल नहीं करना चाहिए। उन्होंने एक गहरी बात कहते हुए कहा कि धर्म अगर मजबूरी में किया जाए तो नरक पास होता है, लेकिन मंदिर यदि इच्छा से जाएं तो स्वर्ग पास होता है।
नवजीत भारद्वाज जी ने समझाया कि यदि जीवन में सूरज की तरह चमकना है, तो उसकी तरह तपना भी सीखना होगा। तप, संयम और धर्म आराधना से ही व्यक्ति की भक्ति शक्ति में बदलती है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से परमात्मा की भक्ति करने और मंदिर जाने से मानसिक तनाव भी दूर होता है।
प्रवचन के दौरान उन्होंने साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची भक्ति तल्लीनता और तन्मयता से की जाती है। साधना का मार्ग नदी को पार करने जैसा है, जिसमें ध्यान और एकाग्रता दोनों की आवश्यकता होती है। भक्ति से अर्जित पुण्य कभी नष्ट नहीं होता और इसमें कोई हानि नहीं होती।
उन्होंने आगे कहा कि साधना के मार्ग पर आने वाले परिवर्तनों को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि यह व्यक्ति को बाहरी और आंतरिक रूप से बदल देती है। यह मार्ग आसान नहीं है, लेकिन जब आत्मा इसे अपनाती है, तो जीवन को एक नई दिशा और उद्देश्य मिल जाता है।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज,राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल,अमरेंद्र कुमार शर्मा, दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल,ऋषभ कालिया,उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,राकेश शर्मा,सुधीर, सुमीत,मनीष शर्मा, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा,दीपक,राजू,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा,नितिश,रोमी, लवली, लक्की, मोहित , विशाल रवि भल्ला,जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ, नरेश,दिक्षित, अनिल,अजय सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।