जालंधर: जालंधर में मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट कर शनि देवता की मूर्ति को विखंडित करने की खबर है। शनि महाराज की मूर्ति का सिर तोड़ कर उसे नीचे फेंका गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।जानकारी के मुताबिक जालंधर के सोढ़ल रोड पर थापरा बगीची में स्थित शनि महाराज मंदिर में पुजारी के साथ मारपीट कर मूर्ति के साथ बेअदबी की गई है। यहां शनि महाराज की मूर्ति को तोड़ा गया है।मंदिर के पुजारी ने बताया कि कुछ लोगों ने आकर मंदिर में बेअदबी शुरू कर दी। मना करने पर उन लोगों ने पहले पुजारी को पीटा उसके बाद शनि महाराज की मूर्ति से सिर को अलग कर दिया गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोग पहुंचे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।