Sliderअन्य राज्य

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, कहा- बंगाल में नहीं होगा लागू वक्फ बिल

बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा। वह कोलकाता में जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। ममता बनर्जी ने कहा कि वह अल्पसंख्यक समुदाय और उनकी संपत्ति की पूरी सुरक्षा करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे पता है कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप सभी परेशान हैं। आप सभी को विश्वास दिलाती हूं, बंगाल में ऐसा कुछ भी नहीं होगा जो किसी के बीच में मतभेद पैदा करे और राज्य को विभाजित करे।” उन्होंने आगे कहा, “आप बांग्लादेश की स्थिति को देखिए। वक्फ विधेयक को अभी पारित नहीं किया जाना चाहिए था।”बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक बृहस्पतिवार को लोकसभा में पारित किया गया था। इस विधेयक को संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद शुक्रवार को राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को इस विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी।

Related Articles

Back to top button