दिल्ली: 90 के दशक में अपनी मासूमियत और अदाकारी से घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक अब हमारे बीच नहीं रहे। महज 48 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। लंबे समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे जेम्स ने 11 फरवरी, बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनके जाने की खबर ने न केवल हॉलीवुड बल्कि दुनियाभर में उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवार ने एक भावुक संदेश के जरिए इस अपूरणीय क्षति की जानकारी साझा की है