फगवाड़ा (शिव कौड़ा) मानक वेलफेयर सोसायटी द्वारा सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह रियात (यू.के.) के निर्देशानुसार 15वां आँखों का मुफ्त ऑपरेशन और जनरल बिमारियों का मुफ्त चेकअप कैंप बाहड़ा अस्पताल, ग्राम पंचायत, आप्रवासी भारतीयों और लायंस क्लब फगवाड़ा के सहयोग से सरकारी स्कूल, मानक में लगाया गया। कैंप का उद्घाटन मलकीत सिंह नोते (यू.के.) और उनके साथ पधारीं कुलविंदर कौर किंदर ने संयुक्त रूप से किया। लायन्स क्लब फगवाड़ा के चार्टर प्रधान लायन सुखविंदर सिंह टैरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप की शुरुआत श्री गुरबख्श सिंह रियात (यू.के.), स्व. प्रो. शीतील सिंह और स्व. गुरदीप सिंह लल्ली द्वारा 17 साल पहले की गई थी। कोविड महामारी के दो साल को छोडक़र यह कैंप लगातार आयोजित किया जा रहा है। कैंप के दौरान बाहड़ा अस्पताल की टीम ने डा. चंदन मेहता की अगुवाई में लगभग 575 मरीजों का चेकअप किया। वहीं डा. सहजता भट्टी की टीम द्वारा मरीजों के शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को चश्मे और दवाइयाँ मुफ्त प्रदान की गईं। आँखों के ऑपरेशन के लिए चयनित 80 मरीजों के ऑपरेशन बाहड़ा अस्पताल, फगवाड़ा में किए जाएंगे। मरीजों के लिए लंगर की सेवा हर साल की तरह स्व. महिंदर सिंह रियात के परिवार द्वारा निभाई गई। अंत में लायन सुखविंदर सिंह टैरी ने इस कैंप को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग देने वाले एन.आर.आई. राजबीर सिंह मानक (यू.के.), दलबीर सिंह सैंडी (यू.के.), सुखविंदर सिंह रियात (यू.के.), सुरिंदर सिंह मानक, बलजिंदर सिंह निझर (यू.के.), जसवंत सिंह लल्ली (यू.के.), सुरजीत सिंह पुरेवाल (यू.के.), सरबजीत सिंह रियात (यू.के.), अनूप सिंह रियात (यू.के.), सुरिंदर सिंह रियात (यू.के.) का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने समस्त सहयोगियों, गणमान्यों और डॉक्टरों का भी सहयोग के लिये आभार जताया। मंच संचालन सुखनिंदर सिंह बब्बू द्वारा चिरपरिचित अंदाज में किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब फगवाड़ा के प्रधान लायन सरबजीत सिंह प्रीत, लायन नवजोत सिंह, लायन हरजिंदर सिंह खालसा, लायन गुलबहार सिंह, अमरजीत सिंह अंबी, गुरदीप सिंह दीपू, सुखविंदर पप्पू, बीरू मानक, हरिंदर सिंह लक्की, जिंदू मानक के अलावा समूह ग्राम पंचायत और गणमान्य उपस्थित थे।