
दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जंग को 1 महीना से ज्यादा का समय हो गया है। इसका असर एशियाई देशों में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर भी खूब देखने को मिल रहा है। हालांकि हर देश की सरकार इससे निपटने का प्रयास कर रही है। इसी बीच भारत की केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बडडी राहत दी है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो FTL गैस सिलेंडर की दैनिक आपूर्ति दोगुनी करने का निर्देश दिया है।विभाग के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर कहा है कि यह सप्लाई राज्य सरकारें सिविल सप्लाई विभाग के जरिए OMCs की मदद से सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर गैस पहुंचे।