
दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों को लेकर बुधवार को मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु शहरों के हवाई अड्डों से लगभग 180 उड़ानें रद्द कर दी गईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मुंबई हवाई अड्डे पर 48 प्रस्थान और 45 आगमन उड़ानें रद्द हुईं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर बुधवार को 25 प्रस्थान और 27 आगमन उड़ानें रद्द हुईं।सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु हवाई अड्डे पर विभिन्न एयरलाइन ने 34 उड़ानें रद्द कीं, जिनमें 18 आगमन उड़ानें शामिल हैं। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद छिड़े संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगने से 28 फरवरी से उड़ान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि बुधवार को मुंबई हवाई अड्डे पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों द्वारा संचालित आठ उड़ानें आईं।स्पाइसजेट ने फुजैराह से मुंबई के लिए दो उड़ानें संचालित कीं, जबकि एअर इंडिया ने बुधवार को दुबई से मुंबई के लिए एक उड़ान संचालित की