वेद प्रचार मण्डल (रजि.) लुधियाना द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता (2025-26) में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की छात्रा मुस्कान पचौरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में आयोजित इस प्रतियोगिता में मुस्कान ने “धर्म का वास्तविक स्वरूप” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसके लिए उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के फार्मेसी विभाग की छात्रा मुस्कान की इस शानदार उपलब्धि पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने उसको बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। दयानंद चेतना मंच के अध्यक्ष प्रभु दयाल ने मुस्कान के प्रदर्शन की विशेष सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।
इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के प्रमुख संजय बंसल, श्रीमती मीना बंसल, ई सी ई विभाग की प्रमुख श्रीमती प्रीत कंवल ने भी छात्रा की मेहनत की प्रशंसा की और उसे प्रोत्साहित किया।