मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में एप्लाइड साइंस विभाग की प्रमुख श्रीमती मंजू मनचंदा के 37 वर्षों की लंबी और सराहनीय सेवा पूर्ण होने पर उनके सम्मान में एक भव्य सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमती मंजू मनचंदा ने अपनी 37 वर्षों की सेवा के दौरान बड़ी ईमानदारी, लगन और समर्पण भावना से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है और कॉलेज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने मैडम मंजू को “बेस्ट टीचर” का खिताब देते हुए उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्टाफ द्वारा तैयार की गई मैडम मंजू के जीवन और कार्यों पर आधारित एक फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर श्रीमती मंजू मनचंदा के पारिवारिक सदस्यों सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, श्रीमती रिचा अरोड़ा, श्री प्रिंस मदान, श्री त्रिलोक सिंह, श्री सुशील कुमार, श्री प्रीत कंवल और श्री विक्रमजीत सिंह ने मैडम मंजू के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह और विभिन्न विभागों के स्टाफ द्वारा श्रीमती मंजू मनचंदा को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रीमती मंजू मनचंदा द्वारा कॉलेज को 31,000 रुपये तथा 10 दीवार घड़ियाँ भेंट की गईं। अंत में मैडम मंजू ने सभी का धन्यवाद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का प्रबंध एप्लाइड साइंस विभाग के स्टाफ श्री अंकुश शर्मा, श्री कमल कांत, मैडम अंजू, मैडम प्रतिभा, मैडम रिया, मैडम अपर्णा, मैडम रेनू, श्री शिवेश और श्रीपत द्वारा बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। इस दौरान मैडम प्रतिभा और रिया ने मंच का सफल संचालन किया। समारोह बहुत ही सुखद और यादगार वातावरण में संपन्न हुआ।