जालंधर 12 मार्च ( )14 मार्च को मोगा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रस्तावित बदलाव रैली को लेकर जालंधर सेंट्रल विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के निवास स्थान पर आज जालंधर सेंट्रल विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें रैली की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने बैठक के दौरान रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की और सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया ।
इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल विधानसभा के रैली इंचार्ज और पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,सुनील कुकरेती,जे.के.सिंह,सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने बैठक में उपस्थित नेताओं से कहा कि मोगा में होने वाली बदलाव रैली ऐतिहासिक होगी और इसमें जालंधर सेंट्रल विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस बैठक में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,जिला सचिव अमित भाटिया, ओमप्रकाश कनौजिया, कैप्टन इकबाल सिंह,भूपेंद्र अनु, परमजीत कुमार, नरेंद्र, तिलक राज मिन्हास,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे