करनाल: शहर के अल्फा सिटी इलाके में बुधवार सुबह म्यूजिक कंपनी के IT ऑफिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। घटना में 3 से 4 बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं, जो बाइकों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने लगभग 55 राउंड फायर किए और फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने ऑफिस पर कई राउंड फायरिंग की। दीवारों और शीशों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग के दौरान इलाके में भय और अफरातफरी का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। मौके से गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।