
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्री प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान डुबकी भी लगाई और त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना भी की। सीएम ने कैबिनेट बैठक भी प्रयागराज में की।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “यहां आज कैबिनेट की बैठक हुई है जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं… आज पवित्र संगम में स्नान करके मैं गंगा और यमुना को प्रणाम करता हूं… अखिलेश यादव जी को मानसिक और दृष्टि दोष हो गया है। उसका अच्छे से इलाज कराएं। कुंभ के समय ऐसे बयान देना, यहां राजनीति करना बहुत गंदी बात है। मैं प्रार्थना करूंगा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।”