Sliderपंजाब

न्यू दशमेश नगर में धड़ल्ले से काटी जा रही है अवैध कॉलोनी, हो रही है अवैध उसारी

जालंधर/जालंधर वेस्ट में पड़ते न्यू दशमेश नगर में धड़ल्ले से काटी जा रही है अवैध कॉलोनी हो रही है अवैध उसारी पार्षद के कार्यलय के सामने काटी गई अवैध कॉलोनी को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है।
जानकारी अनुसार जालंधर वेस्ट के मोहल्ला न्यू दशमेश नगर अवैध कॉलोनी में हो रही अवैध उसारी आज कल नगर में चर्चा बनी हुई है।इस कॉलोनी को काटने वाले एक शूज़ बनाने वाला भी हिस्सेदार है।जिसके सबंध राजनीतिक लोगो के साथ भी है और इन्हें राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है।कोई भी कॉलोनी नाइजर अगर कॉलोनी काटता है तो उसे सरकार व प्रशासन से मंजूरी लेनी होती है।बिना मंजूरी के यह अवैध कॉलोनी काटकर सरकार को लाखों का चूना लगाते है।नगर निगम द्वारा कॉलोनी नाइजरों को नजायज कॉलोनी काटे जाने पर जांच के नोटिस भी जारी किए जाते है पर उस पर कार्रवाई नही होती लेकिन इस पर आज भी अवैध उसारी कर बड़ी बड़ी बिल्डिंगे बनाकर 30 से 40 लाख तक बेची जा रही है।कुछ साल पहले नगर निगम द्वारा सख्ती की गई थी पर वो सख्ती सिर्फ अखबारों की सुर्खियों और सोशल मीडिया तक ही सहमत रह गई।नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की कथिक मिलीभगत के चलते अवैध कॉलोनी काटकर बड़े स्तर पर सरकार और नगर निगम को लाखों का चूना लगाया जा रहा है।

*कॉलोनाइजर मूलभूत सुविधाएं नही करवा रहे उपलब्ध*

क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में कालोनाइजरों द्वारा किसी भी तरह की मूलभूत सुविधाएं नही दी जा रही है।इस कॉलोनी में न तो वर्षा के पानी के निकासी के लिए नाली का प्रबंध किया गया और न ही लाईट,पीने के पानी सहित अन्य व्यवस्थाए उपलब्ध करवाई जा रही है।
जबकि नियम अनुसार कॉलोनियों में कालोनाइजरों को पीने के पानी,रोशनी के लिए लाइट, सड़क,बारिश के पानी निकासी के लिए नाली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना चाहिए।इसके इलावा कालोनाइजरों को जमीन पर प्लाट काटने के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति लेनी होती है।लेकिन क्षेत्र के अधिकांश कालोनाइजर कॉलोनी काटने के लिए प्रशासन से अनुमति नही ले रहे है।

होगी कार्रवाई
अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुहिम चलाई गई है।अवैध कॉलोनी काटने वालो के ख़िलाफ़ कड़ा ऐक्शन लिया जाएगा :- मेयर वनीत धीर

Related Articles

Back to top button