दिल्ली: वेनेजुएला पर सैन्य दबाव बनाने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ड्रग तस्करों और नारको टेररिस्ट के खिलाफ अपनी जंग और तेज कर दी है। अमेरिकी सेना के ऑपरेशन सदर्न स्पीयर के तहत प्रशांत और कैरिबियाई सागर में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही तीन नावों को निशाना बनाया गया। इस सैन्य हमले में कुल 11 लोगों की मौत हुई है।प्रेस टीवी और अमेरिकी साउदर्न कमांड के अनुसार यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। यहां दो अलग-अलग नावों पर हमला किया गया। प्रत्येक नाव पर 4-4 लोग सवार थे जिनकी इस हमले में मौत हो गई।यहां 3 लोगों को ले जा रही एक तीसरी नाव को अमेरिकी सेना ने नष्ट कर दिया। अमेरिकी सेना ने इस पूरे ऑपरेशन का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें समुद्र के बीचों-बीच तस्करी के जहाजों को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है अमेरिकी दक्षिणी कमान ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि ये तीनों नौकाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित आतंकवादी संगठनों द्वारा संचालित की जा रही थीं। ये जहाज उन रास्तों से गुजर रहे थे जो नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कुख्यात हैं। सेना का कहना है कि ये केवल तस्कर नहीं बल्कि नारको टेररिस् थे।