
तेलंगाना: तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ के डोटीगुडेम स्थित ‘ब्रुंडावन लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड’ में अचानक दो रिएक्टरों में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद पूरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है।जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री से आग की ऊँची लपटें और धुएं का काला गुबार उठने लगा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय कंपनी के अंदर कुल 11 कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।