
दिल्ली; अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर स्थिर रखने के फैसले और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोना और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में दबाव बना रहा, जिससे रिटेल बाजार में भी सोना 1,330 रुपये और चांदी 4,310 रुपये सस्ती हुई।।फेड ने मार्च बैठक में अपनी ब्याज दर 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में अपरिवर्तित रखी और कड़े रुख का संकेत दिया। इससे बाजार में जल्द ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को झटका लगा और बुलियन निवेश पर इसका असर तुरंत दिखाMCX के वायदा बाजार में सोना और चांदी लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहे। 19 मार्च को सोना 0.72 फीसदी टूटकर 151,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में यह 151,712 रुपये तक भी लुढ़क गया। वहीं, चांदी 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 2,44,150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि फेड के फैसले के बाद निवेशकों ने मुनाफा लेने और सतर्क रुख अपनाने दोनों का संकेत दिया।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड 0.88 फीसदी गिरकर 4,848 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि स्पॉट सिल्वर 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ 75.6 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।