
लायंस क्लब जालंधर के नववर्ष समारोह का आयोजन लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में हुआ। प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में आयोयन समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321डी लांयन वी एम गोयल मुख्य अतिथि,वी डी जी 1जी एस भाटिया,वी डी 2राजीव खोसला आपनी आफिशियल विजिट पर आये।प्रभजोत सिद्धू ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यों का स्वागत किया और सभी को नव वर्ष की शुभकामनाऐ दीं।जॅयांट सैकट्री जगन नाथ सैनी ने लायंस क्लब द्वारा किए कार्यों की रिपोर्ट विस्तार से पेश की।मुख्य मेहमान वी एम गोयल,उप गवर्नर प्रथम जी एस भाटिया,उप गवर्नर दितिय राजीव खोसला,पी एम सी सी जे बी सिंह चौधरी सभी ने क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्लब समाज व मानवता के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है,बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत समग्री के पांच ट्रक भेजना काबिल ए तारीफ है।पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने मुख्य मेहमान व सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।मंच का संचालन जॉइंट सचिव जगन नाथ सैनी ने किया।लांयन हरसा व रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल एम जे एफ ने सभी लेडीज व बच्चों व सदस्यगण को फन गेम्स व तंबोला खिलाया।वेस्ट ड्रेस कपिल लांयन मनीष चोपड़ा,दितिय लांयन साहिल अरोड़ा,तृतीय लांयन जसवंत सिंह जी चुने गए,उन्हें सन्मानित किया गया।नववर्ष के फंक्शन का सभी ने आनंद माना।लांयन राज भगत ने गीत संगीत का कार्यक्रम पेश किया।इस मौके पर रीजन चेयरमैन अश्वनी सहगल,पूर्व प्रधान रवि मलिक,ललतेश भसीन,नरेंद्र भसीन,हरभजन सिंह सैनी संजीव मड़िया,दिनेश शर्मा,सुरेंद्र कौर,मनीष चोपड़ा,प्रथम लायंन लेडी रमनदीप कौर,सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,संगीता भसीन,रितु चोपड़ा,गुरविंदर कौर सैनी,ट्रेजियर कुलजीत सिंह, पीआरओ सुरेंद्र सिंह,मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा,मोहित सलूजा,एस पी एस विर्क,डाक्टर अमरजीत सैनी,आई पी सेठी,अमित गुप्ता,अरुण वशिष्ट,सुधीर कपूर,ऐ के बहल,गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा,जसवंत सिंह,रमेश कुमार कश्यप,हरजीत सिंह, अवतार सिंह,भूपेन्द्र सिंह, जेपी सिंह,कवरदीप सिंह भाटिया व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।नववर्ष समारोह बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।