लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुआई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में फ्री स्किन अवेयरनेस व फेशियल सौंदर्य जांच शिविर लगाया।इस कैंप का शुभारंभ मुख्य मेहमान लांयन लेडी रमनप्रीत कौर व पूर्व प्रधान जेपीएस सिध्धूने किया।प्रधान प्रभजोत ने बताया कि इस कैंप में डाक्टर विधि खिंदरी द्वारा 47 लोगों की AI आधुनिक मशीन से निशुल्क स्कैन करके रिपोर्ट दी गई व लोगों को परामर्श दिया गया।डाक्टर विधि खिंदरी ने चेहरे के धब्बे,मुहांसे,छाईंयां,झुर्रियां के बारे में विस्तार से प्रकाश डालकर कहा कि इनका ईलाज नो प्रॉफिट नो लाॅस पर किया जाएगा।इस अवसर पर प्रथम लायंन लेडी रमनदीप कौर, गुरविंदर कौर,उर्मिल अरोड़ा,अमरजीत कौर, पूर्व प्रधान आर एस आनंद, मनीष चोपड़ा,सीनियर वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा,जॅयांट सैक्ट्री जगन नाथ सैनी,पीआरओ सुरेंद्र सिंह,ऐ के बहल, मोहित सलूजा,खुशपाल सिंह,चेयरमैन मीडिया साहिल अरोड़ा,सरवन कुमार अग्रवाल,ऐडवोकेट जे पी सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।