दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस गिरफ्तारी को ‘अमित शाह इफेक्ट’ और ‘CBI का डर’ बताया है। उनका कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले की जांच CBI को सौंपने का संकेत दिया था, जिसके कारण ‘AAP’ सरकार को लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।Amit Shah के बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। DM सुसाइड केस में CBI जांच के संकेत के बीच अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बताया जा रहा है कि CBI जांच की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि अगर जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई, तो सरकार के कई और राज सामने आ सकते हैंसुनील जाखड़ ने तीखे लहजे में AAP सरकार को ‘हार्ड कोर बेईमान सरकार’ कहा और कहा कि भगवंत मान सरकार जानती है कि अगर केस CBI के पास गया तो इस सरकार के और भी कई राज खुल सकते हैं और यह भी पता चल सकता है कि मंत्री पैसे इकट्ठा करके कहां भेजते थे। उन्होंने कहा कि CBI के डर से सरकार भुल्लर को गिरफ्तार करने पर मजबूर हुई। पंजाब BJP अध्यक्ष ने कहा कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि जांच के बहाने केस में देरी करने की कोशिश न करे।