लुधियाना: वाहन चालकों के लिए अहम खबर सामने आई है। पंजाब के लुधियाना में कई वाहनों पर सख्त पाबंधी लग गई है। जानकारी के मुताबिक, कमर्शियल वाहनों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह इस्तेमाल करने में पुलिस विभाग ने पाबंदी लगाई है। डी.सी.पी. रूपिंदर सिंह ने आदेश जारी किए है कि कमर्शियल और भार ढोहने वाले वाहन जैसे जीप, टाटा-407, टाटा-409, ट्रैक्टर-ट्राली, जैसी गाड़ियों पर लोगों को लाने ले जाने का काम किया जाता है। ऐसा करना लोगों के लिए खतरनाक है। इससे जान माल का नुक्सान हो सकता है। इसलिए डी.सी.पी. के आदेशों मुताबिक कमर्शियल वाहनों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर इस्तेमाल करने में पाबंदी लगाई जाती है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।