Sliderपंजाब

पंजाब में 2 सरकारी छुट्टियों का ऐलान

जालंधर: पंजाब में सरकार ने दो सरकारी छुट्टियों का ऐलान कर दिया है जिससे चलते फिर बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस के कारण 23 मार्च को प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इस दिन रविवार होने के कारण पहले से ही सरकारी अवकाश है।इसके साथ ही 31 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार होने के कारण छुट्टी का ऐलान किया गया है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ईद-उल-फितर सोमवार को है और 30 मार्च को रविवार की छुट्टी है। इसके चलते राज्य में लगातार 2 दिन तक छुट्टी रहेगी।

Related Articles

Back to top button