
लुधियाना: लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की एक खबर सामने आई है। आरोपियों की पहचान रजिंदर कुमार और रजिंदर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बाइक पर राहगिरों से लूटपाट करते थे। आरोपियों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के पास से एक मोबाइल, तेजधार हथियार और बाइक बरामद हुई है। आरोपियों ने अब तक कितनी वारदात की हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है।