
दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर आज संसद में खाड़ी देशों और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर बड़ा बयान देंगे विपक्ष ने हिंद महासागर में ईरानी जहाज को डुबोए जाने और क्षेत्र में फंसे 1 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे भारत ने पहले ही खाड़ी देशों पर हुए हमलों की निंदा की है और प्रधानमंत्री मोदी लगातार क्षेत्रीय नेताओं के संपर्क में हैं वहीं, नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आज से दो दिवसीय ‘स्टार्टअप महाकुंभ 5.0’ शुरू हो रहा है एशिया के इस सबसे बड़े स्टार्टअप एक्सपो में उद्यमी, निवेशक और नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शिक्षा और कौशल विकास पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट-बजट वेबिनार को भी संबोधित करेंगे