*जालंधर, 05 मार्च 2026।* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा में होने वाली ऐतिहासिक रैली को लेकर आज विधानसभा हल्का नकोदर में पंजाब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से पंजाब के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है और यही कारण है कि प्रदेश में भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि वे रैली को सफल बनाने में हर संभव योगदान दें।

मंडल प्रधान अजय बजाज ने बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और रैली की सफलता पर विश्वास व्यक्त किया। जिला प्रधान मुनीश धीर, अंकुश शर्मा, अवतार गोहिरा, संदीप बैंस, दविंदर जाखू, पिंका बंसल, राजिंदर कुमार, सतीश बजाज सहित अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में रैली को ऐतिहासिक बनाने और अधिक से अधिक जनता को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने इस रैली को प्रदेश में पार्टी की सशक्त उपस्थिति का प्रतीक बताया और इसे आम जनता के बीच पार्टी की मजबूती दिखाने का अवसर करार दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है, और इसे भाजपा की पंजाब में मजबूत पकड़ का संदेश माना जा रहा है।