जालंधर: विश्व किडनी दिवस के अवसर पर पटेल हॉस्पिटल, जालंधर द्वारा 12 मार्च 2026 को निःशुल्क किडनी एवं यूरोलॉजी चेक-अप कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और किडनी से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान करना है।

इस कैंप में आने वाले मरीजों को डॉक्टर द्वारा निःशुल्क परामर्श और किडनी से संबंधित निःशुल्क स्क्रीनिंग टेस्ट की सुविधा दी जाएगी, जबकि अल्ट्रासाउंड जांच पर 50% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य जोखिम कारकों से पीड़ित लोगों के लिए समय-समय पर किडनी की जांच कराना बहुत जरूरी है, क्योंकि समय पर जांच और उपचार से गंभीर किडनी रोगों से बचाव संभव है।

इच्छुक लोग 12 मार्च 2026 को पटेल हॉस्पिटल, जालंधर में आयोजित इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए 81969-92299 या 92162-74444 पर संपर्क किया जा सकता है।

पटेल हॉस्पिटल समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज में बेहतर स्वास्थ्य और रोगों की रोकथाम के लिए प्रयासरत है।