
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के 95वें शहीदी दिवस के अवसर पर मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रिंसिपल डॉ. जग रूप सिंह जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डॉ. संजय बंसल और श्री दुर्गेश चेची द्वारा किया गया। यह रक्तदान शिविर पीआईएमएस अस्पताल जालंधर, सेव अर्थ सोसाइटी और एन.एस.एस. के वॉलंटियर्स के सहयोग से लगाया गया। इस संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल और उपाध्यक्ष मीना बंसल हैं। पिम्स अस्पताल की टीम, जिसमें डॉ. शशि किरण और डॉ. लक्ष्मण गुलाटी शामिल थे, द्वारा कुल 83 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस रक्तदान शिविर के प्रति विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला और कई स्टाफ सदस्यों ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर का समुचित प्रबंधन श्री दुर्गेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री संदीप, श्री विक्रमजीत सिंह, श्री प्रिंस मदान, श्री गगनदीप, श्री अजय दत्ता, श्री सुशील कुमार, मैडम किरण, मैडम नेहा और मैडम गुरप्रीत कौर भी उपस्थित रहे। मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा हर वर्ष शहीद भगत सिंह जी के शहीदी दिवस के अवसर पर इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, जो युवाओं को प्रेरित करते हैं।