
लुधियाना: शादी में जा रहे परिवार के साथ ट्रेन में बड़ी घटना हो गई। चोरों ने ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक यात्री के लाखों रुपए के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। यात्री अपने परिवार समेत जयपुर से लुधियाना शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। जब उसने रिश्तेदार के घर पहुंचकर सामान चैक किया तो उसे वारदात का पता चला और रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर उसने जी.आर.पी. की पुलिस को सूचित किया।जयपुर के रहने वाले अंकुश जैन ने बताया कि वह लुधियाना में अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी, बेटी व मां के साथ आया था। उसने जयपुर-अमृतसर एकसप्रैस के थर्ड ए.सी. कोच में सीटें बुक करवाई थीं। उसने बताया कि रात को पूरा परिवार सो गया, तभी ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर गहनों के डिब्बों में से सामान निकाल कर ले गए। उसने बताया कि सामान में 3 तोले की सोने की चेन, सोने की अगूंठी, डायमंड के टॉप्स व अन्य सामान है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है