
जालंधर: महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए शालू गिल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘नारी रतन अवार्ड 2026’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना था, जो घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ बिजनेस के क्षेत्र में भी नए मुकाम हासिल कर रही हैं।इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत शामिल हुए। उनके साथ दीपक बाली जी, पूजा सिंह, दीपाली बगड़िया जी, डॉ. गुरप्रीत, सोनिया विरदी और चेतना मोहन जैसी प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।समारोह के दौरान अलग-अलग श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए दीपाली बगड़िया ने कहा, “आज की महिला शक्ति केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह समाज और व्यापार के हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है। जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो वह पूरे परिवार और समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है। नारी रतन अवार्ड जैसे आयोजन महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन में और अधिक निखरने की प्रेरणा देते हैं।”
आयोजक शालू गिल ने बताया कि इस इवेंट में विभिन्न श्रेणियों के अवार्ड रखे गए थे ताकि हर क्षेत्र की प्रतिभा को उचित पहचान मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सम्मान से महिलाओं को भविष्य में और भी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। काजल राणा ज्योति लूथरा रिचा गिल्होत्रा जसलीन कौर सीरत चावला अंकिता सुमन वर्मा पूनम अरोड़ा सना रिया परमिंदर सहदेव कशिश जैन नूर खुराना जपजोत नंदिनी नीलू डॉ हरविंदर कौर गीतांजलि नेहा कुलदीप रिम्पी कक्कड़ आसदीप अनु छाबड़ा लीना निधि रश्मि शर्मा सोनिया संधू नवजोत प्रभसिमरन कौर रवनीत कौर फुल डॉ चेतना रिचा सिंगला