
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की प्रतिभा उभारने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा की देखरेख में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय एकल नृत्य प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता में कुल 77 चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के नृत्यों की प्रस्तुति दी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रीमती रजनी शर्मा तथा श्रीमती निधि के निर्णयानुसार
विजेता घोषित करके पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के साथ विजेता प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर उनकी सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट ने भी विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए सभी को शुभकामनाएँ दीं।