
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, की अध्यक्षता में प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा के दिशानिर्देश में दिनांक 06.12.2025 को विद्यालय में शिक्षकों के लिए ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ के अंतर्गत ‘Theory of Knowledge (ज्ञान का सिद्धांत)’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CBSE,COE, Chandigarh) द्वारा ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ के अंतर्गत इस सेमिनार में 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
● कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा द्वार पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि तथा माँ सरस्वती जी के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद सरस्वती वंदना से हुआ। ‘टीचर्स प्रेयर’ के बाद प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने CBSE रेसोर्स पर्सन्स के रूप में उपस्थित श्रीमती सुखविंदर कौर (वाइस प्रिंसिपल, पैरागॉन इंटरनेशनल स्कूल नंगल लुधियाना , दीनानगर, गुरदासपुर) तथा श्रीमती मंजीत (प्रिंसिपल ,घोमान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल घोमान बटाला गुरदासपुर ) को आभारस्वरूप नन्हे पौधे भेंट करते हुए उनका विद्यालय में पधारने पर हार्दिक स्वागत किया।
● इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य सीखने को वास्तविक जीवन से जोड़ने की क्षमता विकसित करना था । इस सेमिनार से शिक्षकों को अपने अध्यापन के बेहतर तरीकों को जानने में सहायता मिली।
● श्रीमती प्रवीण सैली ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न देकर उनका हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सेमिनार का लक्ष्य शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान करना था कि ज्ञान केवल पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से ही नहीं प्राप्त होता,बल्कि इन्द्रियाँ, भावनाएँ, तर्क, भाषा, स्मृति, कल्पना और अंतर्ज्ञान भी सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानाचार्या ने शिक्षकों की उत्साहपूर्वक भागीदारी की भी सराहना की।
● समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। मंच संचालन श्रीमती नीनू सिंह द्वारा किया गया। श्री भूपिंदरजीत सिंह ने तकनीकी कार्यव्यवस्था में सफलतापूर्वक अपनी भूमिका निभाई ।