
● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल मार्गदर्शन में सातवीं व आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘पुष्पा गुजराल साइंस सिटी जालंधर’ में ‘हैंड्स ऑन सस्टेनेबिलिटी’ विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में भाग लिया।
9 और 10 फरवरी को आयोजित की गई दो दिवसीय कार्यशाला में दो विषयों-‘फाइबर डाइज़’ तथा ‘फाइबर टेस्टिंग एंड अपसाइकिलिंग ऑफ़ टेक्सटाइलस्’ पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखा कि पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाए, प्राकृतिक सामग्रियों से वस्त्रों का किस प्रकार निर्माण किया जा सकता है तथा उन्हें किस प्रकार प्राकृतिक रूप से रंगा जा सकता है। उन्होंने कपड़ों को प्राकृतिक रंगों से रंगने की प्रक्रिया भी सीखी। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने गतिविधि प्रभारी भावना सभ्रवाल और श्रीमती सुमन खन्ना के माध्यम से कार्यशाला से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे सीखे गए कौशल को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाने का संकल्प लें।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विद्यार्थियों को इस प्रकार की कार्यशाला में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।