विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के दिशानिर्देश में तीसरी से छठी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘हार्डीज़ वर्ल्ड,लुधियाना’ की ट्रिप आयोजित की गई। वार्षिक परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से तरोताज़ा करने तथा उनके अवकाश का सदुपयोग करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया था। दिनांक 27 मार्च 2026 को विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के रोमांचक झूलों का तथा स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने खेलते-कूदते, नाचते-गाते डीजे की धुन पर थिरककर खूब मस्ती की। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने कहा कि ऐसी मनोरंजक यात्राएँ बच्चों के विकास में बहुत सहायक सिद्ध होती हैं।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट,
डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए संबंधित अध्यापकों के प्रयासों की भी सराहना की।